Thursday, March 17, 2016

निबंध - कंप्यूटर और इंटरनेट का शिक्षा क्षेत्र में महत्व एवं आवश्यकता


निबंध - कंप्यूटर और इंटरनेट का शिक्षा क्षेत्र में महत्व एवं आवश्यकता

इस ग्लोबल एवं तीव्र-गतिमान युग में कंप्यूटर और इंटरनेट का हर क्षेत्र में तक़रीबन १००% उपयोग हो रहा है| कंप्यूटर एक ऐसा साधन है जिससे तक़रीबन सभी कार्य इतनी शीग्रता से किये जासकते हैं जो कि कल्पना से परे हैं|

आज कल कंप्यूटर का प्रचलन और उपयोग इतना अधिक हो गया है की हम सभी के दैनिक जीवन के कार्य बिना कंप्यूटर के होना असंभव सा है| जनता तो कम्प्यूटरों को जेब में रख कर घूमने लगी है| विद्यार्थिओं को स्कूल और कॉलेज के अलावा घर पर भी कंप्यूटर से ही काम करना होता है| कम्प्यूटर पढाई के अलावा मनोरंजन के लिए भी इस्तमाल किया जाता है जैसे कि संगीत सुनना, गेम्स  खेलना इत्यादि

इतहास, भूगोल, विज्ञानं, गणित और भाषाएँ, तक़रीबन हर भाषा की जानकारी और ज्ञान कंप्यूटर से इंटरनेट के जरिए प्राप्त हो जाता है| साथ साथ में इंजीनियरिंग, मडिकल रिसर्च हर काम कंप्यूटर और इंटरनेट से कियां जाता है| फाइनेंस और बैंकिंग भी इंटरनेट से  हो रहा है| पैसा निकालने या जमा करवाने आप को कहीं जाने की जरूरत नहीं आपके लैपटॉप या टेबलेट से ही होजाता है| ख़रीददारी और भुगतान भी कंप्यूटर हे से हो रहे हैं| विश्व के  पुरे   शेयर बाजार / स्टॉक मार्केट्स  कम्प्टूर और इंटरनेट के सहारे ही चलते  हैं| रेल, रोड, एयर बुकिंग भी ऑनलाइन ही होते हैं| विमानों रेलों की आवागमन नियंत्रण भी कम्प्यूटर्स ही कर रहे हैं| और तो और मनुष्यों का स्वास्थ्य, बीमारी से इलाज सभी कुछ में कम्प्यूटर्स और इंटरनेट का बहुत बड़ा योगदान है|

नतीजा य्रे निकलता है कि कम्प्यूटर इंटरनेट का सही तरीके से उपयोग, रख-रखाव और सञ्चालन सीखने के लिए इनका शिक्षा क्षेत्र में होना अति आवश्यक है और ये बहुत ही महत्वपूर्ण है|

ठाकोर जोशी

२८१ शब्द

No comments:

Post a Comment