Wednesday, December 21, 2016

निबंध उन्नति प्रत्येक के साहस के अनुसार अधिक या कम होती है




जीवन में हरेक व्यक्ति अधिक से अधिक प्रगति कर के सफलता के उच्चतम स्थान पर पहुँच जाना चाहता है| परंतु उन्नति या प्रगति प्रत्येक को उसकी हिम्मत  या साहस के अनुसार ही मिलती है| जो निर्भय होते है उनकी उन्नति की कोई सीमा नहीं होती वे जो चाहे प्राप्त कर लेते हैं जैसे कि साहसी लोग चाँद पर भी पहुँच जाते हैं| परंतु जो भयभीत रहते हैं वो कार्य प्रारम्भ तो करते हैं पर मार्ग  में  जो कठिनाईयां और समस्याएं आती हैं उनका सामना नहीं कर पाते हैं और वापस लौट आते हैं और उन्नति नहीं कर पाते|

उदाहरणस्वरूप बच्चे बिलकुल निर्भय होते हैं अतः उनके सपने भी बड़े बड़े होते हैं| वे असफलता एवम कठिनाईयों से डरते नहीं और अपना कार्य करते रहते हैं अतः खूब प्रगति कर पाते हैं| परंतु जब वे बड़े होते हैं तब उन्हें चुनोतियों एवम अस्वीकृतियों का सामना करना पड़ता है| इस कारणवश वे कमजोरियों और सीमाओं को स्वीकार कर लेते हैं तथा उनकी प्रगति निराशाजनक हो जाती है और उन्हें असफलताओं का सामना करना पड़ता है|
दूसरी और ऐसे भी साहसी लोग होते हैं जो कि असंख्य कठिनाईयों, समसयाओं एवम असफलताओं का निर्भयता से सामना करते हुवे सफलता पाते है एवम जीवन को उच्चतम सफलताओं के शिखर पर पहुचादेते हैं| उदाहरणस्वरूप साहसी लोग अंतरिक्ष की भी यात्रा करते है और चाँद और मंगल ग्रहों तक भी पहुँच जाते  हैं|
मानव जीवन तो फूलों की सेज हैं और ही काँटों की शय्या| जीवन तो कठिनाईयों और सरलताओं का तथा असफलता और सफलताओं का मिश्रण है| व्यक्ति को निर्भयता से कार्य करना चाहीये और अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहीये| “भय सफलता और प्रगति का महान शत्रु हैअतः भय से सदैव दूर रहें और कभी भी भय को समीप आने दे| बस कर्म करते रहें फल की चिंता करें कठोर परिश्रम तथा कर्म का फल तो सदैव अच्छा ही मिलेगा| इस बात की पुष्टि तो श्रीमद भगवद गीता भी करती है|
सारांश में स्वयं का जीवन कैसा बनाना या बनाना, परिश्रम करना या करना, या जो है जैसा है उसे ही स्वीकार कर के आलसी बन कर आराम से बैठे रहना ये व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है| इस बात को अवश्य ध्यान में रखना चाहिए की मानव जीवन बार बार नहीं सिर्फ एक ही बार मिलता है, तो क्यों कड़ी मेहनत कर के अपने स्वप्नों को साकार कर लिया जाय और जीवन को सफलताओं के उच्चतम शिखर पर पहुँचाया जाय|
(शब्द 404)
निम्नलिखित ब्लोग्स को भी अवश्य सब्सक्राइब करें,पढ़ें,लाइक करें और शेयर करें धन्यवाद: -


Wednesday, December 7, 2016

निबंध नयी पीढ़ी द्वारा शराब अथवा मदिरा पान


शराब को अंग्रेजी में अल्कोहल के नाम से एवम हिंदी में मदिरा के नाम से जाना जाता है| शराब के रासायनिक नाम हैं इथेनॉल या इथायल अल्कोहल जो की मनुष्यों द्वारा पिए जाते हैं व पीने के पात्र होते हैं| शराब या मदिरा ऊँचे समाज में "सामाजिक पेय" के रूप में इस्तेमाल किये जाते हैं| शराब की कैलोरिफिक वैल्यू बहुत ही ज्यादा होती है और इसमें शुगर कंटेंट भी बहुत हाई होता है| अतः जब ये थोड़ी मात्रा में सैनिकों को दी जाती है तो उनकी थकान तत्काल दूर हो जाती है और वे पुनः कार्यरत हो जाते हैं| इसलिए इसे मिल्टरी और फोर्सेज में इस्तेमाल किया जाता हैं| अधिक मात्रा में शराब व्यक्ति को बेहोश कर देती हैं और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानि कारक भी हैं|

शराब पीने की आदत एक बहुत ही बुरी, खतरनाक और जानलेवा लत होती है| इसी बात को आज कल जन हित में टीवी पर बार बार दोहराया जाता है| युवा पीढ़ी शराब को फैशन के रूप में शुरू करते हैं और शीघ्र ही इसके आदि हो जाते हैं| शराब की लत से कई विद्यार्थिओं के भविष्य ख़राब हो जाते हैं| शराब काफी महँगी मिलती है अतः लोग सस्ती व नाजायज तरीकों से बनाई हुवी शराब पीने लगते हैं और भयंकर व जान लेवा बीमारियों के शिकार बन जाते हैं|

ऐसी भी घटनाएं हुवी हैं जहां कि गलत शराब पीने के कारन 80 लोग एक साथ अंधे हो गए थे| दूसरी घटना में एक पूरा परिवार, उनके रिश्तेदार और उनके मित्रों ने एक लीक रेल टैंकर से इकठ्ठा करके  अल्कोहल पिया  और उन सब के सब 12 जनों की मृत्यु हो गयी थी| ये टैंकर एक केमिकल उद्योग के लिए मिथाइल अल्कोहल का था| पीने वाला अल्कोहल इथायल अल्कोहल होता है ना कि मिथाइल अल्कोहल| मिथाइल अल्कोहल जहरीला पदार्थ है जो कि थोड़ी मात्रा में पीने से भी अंधापन और मृत्यु का कारन बनता है|

शराब की लत से कई लोगों का वैवाहिक जीवन बर्बाद हो जाता है और उजड़ भी जाता है|यहांतक कि उनके बच्चों का भी जीवन नष्ठ हो जाता है| शराब से दिल के दौरे, लिवर का बिगड़ जाना, नपुंसकता, मानसिक अस्थिरता इत्यादि होती हैं| यहांतक कि याददाश्त का खो जाना भी संभव है|

ट्रक ड्राइवर जब थक जाते हैं तब पी कर ट्रक चलाने लगते है और उस से कई भयंकर और जान लेवा अकस्मात  होते हैं| कई लोग समस्याओं का समाधान करने के लिए पीते है परंतु पीने से समस्याओं का  समाधान नहीं होता जब नशा उतरता है तब अधिक समस्याएँ सामने आजाती हैंराजकुमारी डायना की मृत्यु भी उनके शराबी ड्राइवर पॉल के किये कार अकस्मात में हुई थी|

सारांश में हमे शराब से दूर रहना चाहिए और हमारे स्वस्थ जीवन का आनंद हमारे साथ साथ हमारे परिवार जन और बच्चो को देना चाहिए|

(शब्द – 465)

Thank you very much. Please do visit and subscribe my following Blogs: -


Friday, November 25, 2016

निबंध समय किसी की प्रतीक्षा नही करता

बीता हुआ समय और मुख से निकले शब्द कदापि वापस नहीं आते | ~ कहावत




बीता हुआ समय कदापि वापस नहीं आता| अतः ये अत्यंत आवश्यक है कि समय का दुरुपयोग ना करे और व्यर्थ में व्यतीत न करे| याद रखें समय ही धन है| कार्यों को टालते ना रहें और स्थगित करने की आदत न डालें| यदि  ये आदत हो तो तत्काल छोड़े| बीता हुवा समय वापिस नहीं मिलेगा| याद रखें समय का सदुपयोग करे|

स्कूल और कॉलेज में विद्यार्थी अक्सर टीवी, सिनिमा, कम्प्यूटर गेम्स, चैटिंग (गप-शप) और घूमने फिरने में अधिकतम समय व्यतीत करते रहते हैं| आज कल मोबाइल और मॉल कल्चर भी विद्यार्थियों का बहुमूल्य समय बिगाड़ने में बहुत बड़ी हद तक जवाबदार है| विद्यार्थी माल्स में भटकते रहते हैं, जंक फ़ूड खाते हैं और अनावश्यक खरीददारी करते हैं जिनका की उनकी फैशन परस्ती में समावेश होता है| परिणाम स्वरूप परीक्षा के समय वे काफी परेशान हो जाते हैं और कुछ ही दिनों में रात भर जग कर, ड्रग्स वगेरा खा कर परीक्षा की तैयारी में जुट जाते हैं| इस तरह परीक्षा की तैयारी तो हो नहीं पाती ऊपर से वे बीमार हो जाते हैं| या तो वे परीक्षा में बहुत ही कम अंकों से पास होते हैं अन्यथा फ़ैल हो जाते हैं वे उनका भविष्य बिगाड़ लेते हैं|

जो विद्यार्थीगण नियमित रूप से क्लास में उपस्थित रहते हैं और स्कूल या कॉलेज के बाद के अपने समय में नियमित रूप से पढाई का अभ्यास करते रहते हैं वे तनिक भी समय नष्ट नहीं करते वे परीक्षा में अच्छे अंको से उतीर्ण (पास) होते हैं और अपना उज्जवल भविष्य बनाने में सफल होते हैं|

उदाहरण स्वरूप, किसान नियमित समय पर खेत जोतता है, अनाज  बोता है और पानी देता है | यदि ये सब काम समय से वो नहीं करेगा तो फसल नहीं मिलेगी और भयंकर नुक्सान उठाना पड़ेगा और इस नुक्सान की प्रतिपूर्ति असंभव होती है|

सही माने में एक साल की कीमत तो वो समझ सकता है जो की एक साल फ़ैल हुवा है| एक महीने की कीमत वो माँ समझ सकती है जिसने समय से एक महीने पूर्व ही कमजोर बालक को जन्म दिया हो| एक मिनट की कीमत वो समझ सकता है जो कि गाडी चूक गया हो जब वो नौकरी के इंटरव्यू को जा रहा था| समय का प्रत्येक मिनट ही नहीं प्रत्येक क्षण महत्वपूर्ण है और उसका बहुमूल्य प्रत्येक को समझना चाहिए|

सारांश मेंमानव  जीवन सिर्फ एक ही बार मिलता है और समय अत्यंत ही मूल्यवान होता है| बीता हुवा समय पुनः नहीं मिलता| उसका सदुपयोग करना सबका कर्तव्य है|

(शब्द – 428)

Thank you very much. Please do visit and subscribe my following Blogs: -




Monday, November 21, 2016

निबंध ज्ञानी और बुद्धिमान का अंतर

निबंध ज्ञानी और बुद्धिमान का अंतर

जन्मसे ही कोई ज्ञानी या बुद्धिमान नहीं होता| नवजात शिशु का दिमाग बिलकुल साफ़ सुथरी स्लेट के जैसा होता है| समय के साथ साथ जो भी वो देखता है, सुनता है या अनुभव करता है वो सब उसके दिमाग में अंकित होता रहता है और शिशु उसकी नयी दुनिया, वातावरण एवम लोगों को समझने की कोशिश करने लगता है और समझने लगता है| शिशु उसकी समझ के अनुसार कुछ कुछ  करने का प्रयत्न करने लगता है | पांच साल की  उम्र तक की उसकी समझ आजीवन पक्की सी रहती है| वैसे जन्म हो जाने से कोई बुद्धिमान या ज्ञानी नहीं बन जाता|

विद्यार्थी जीवन में आने से व्यक्ति स्कूल एवम कॉलेज तथा प्रोफेशनल कॉलेज में जा कर क्रमश: प्राथमिक. माध्यमिक, उच्च एवम उच्चतम शिक्षा एवम ज्ञान प्राप्त कर लेता है| इस ज्ञान में मात्र जानकारी का समावेश होता है| समय के साथ व्यक्ति इस जानकारी से उपयोगी कार्य करने लगता है| और इस कार्य के मार्ग में जो असफलताएं एवम बाधाएं आती हैं और उन्हें पर करके सफलता प्राप्त करलेना व्यक्ति की बुद्धि में अभिवृद्धि करती हैं|


जन्म और आयु बुद्धिमान होने का प्रमाणपत्र नहीं देते| कोई बुजुर्ग हो जाता है पर बुद्धिहीन रहता है और कोई कम उम्र में ही बुद्धिमान बन जाता है| बुद्धिमान व्यक्ति अपने कठोर परिश्रम एवम प्रयास से बनता है| बुद्धिमता में ज्ञान + सामान्य ज्ञान + अनुभव + विचारशीलता + समझ + कार्यकुशलता इत्यादि का समावेश होता है| और इन सब को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास एवम कठोर परिश्रम की आवश्यकता होती है| उदाहरणस्वरूप चाणक्य निरंतर प्रयास एवम कठोर परिश्रम के पश्चात एक विश्व-विख्यात एवम महान ज्ञानी हुवे|

सारांश में बुद्धि सिखाई या पढाई नहीं जाती| पढ़ाया लिखाया सिर्फ ज्ञान  होता है| इस ज्ञान का उपयोग करने के मार्ग में जो बाधाएं आती हैं उन्हें निरंतर कठोर परिश्रम एवम प्रयास से पार करके सफलता प्राप्त करने की कला ही बुद्धिमानी है|  

(शब्द – 315)


Thank you very much. Please do visit and subscribe my following Blogs: -