Showing posts with label निबंध नयी पीढ़ी द्वारा शराब अथवा मदिरा पान. Show all posts
Showing posts with label निबंध नयी पीढ़ी द्वारा शराब अथवा मदिरा पान. Show all posts

Wednesday, December 7, 2016

निबंध नयी पीढ़ी द्वारा शराब अथवा मदिरा पान


शराब को अंग्रेजी में अल्कोहल के नाम से एवम हिंदी में मदिरा के नाम से जाना जाता है| शराब के रासायनिक नाम हैं इथेनॉल या इथायल अल्कोहल जो की मनुष्यों द्वारा पिए जाते हैं व पीने के पात्र होते हैं| शराब या मदिरा ऊँचे समाज में "सामाजिक पेय" के रूप में इस्तेमाल किये जाते हैं| शराब की कैलोरिफिक वैल्यू बहुत ही ज्यादा होती है और इसमें शुगर कंटेंट भी बहुत हाई होता है| अतः जब ये थोड़ी मात्रा में सैनिकों को दी जाती है तो उनकी थकान तत्काल दूर हो जाती है और वे पुनः कार्यरत हो जाते हैं| इसलिए इसे मिल्टरी और फोर्सेज में इस्तेमाल किया जाता हैं| अधिक मात्रा में शराब व्यक्ति को बेहोश कर देती हैं और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानि कारक भी हैं|

शराब पीने की आदत एक बहुत ही बुरी, खतरनाक और जानलेवा लत होती है| इसी बात को आज कल जन हित में टीवी पर बार बार दोहराया जाता है| युवा पीढ़ी शराब को फैशन के रूप में शुरू करते हैं और शीघ्र ही इसके आदि हो जाते हैं| शराब की लत से कई विद्यार्थिओं के भविष्य ख़राब हो जाते हैं| शराब काफी महँगी मिलती है अतः लोग सस्ती व नाजायज तरीकों से बनाई हुवी शराब पीने लगते हैं और भयंकर व जान लेवा बीमारियों के शिकार बन जाते हैं|

ऐसी भी घटनाएं हुवी हैं जहां कि गलत शराब पीने के कारन 80 लोग एक साथ अंधे हो गए थे| दूसरी घटना में एक पूरा परिवार, उनके रिश्तेदार और उनके मित्रों ने एक लीक रेल टैंकर से इकठ्ठा करके  अल्कोहल पिया  और उन सब के सब 12 जनों की मृत्यु हो गयी थी| ये टैंकर एक केमिकल उद्योग के लिए मिथाइल अल्कोहल का था| पीने वाला अल्कोहल इथायल अल्कोहल होता है ना कि मिथाइल अल्कोहल| मिथाइल अल्कोहल जहरीला पदार्थ है जो कि थोड़ी मात्रा में पीने से भी अंधापन और मृत्यु का कारन बनता है|

शराब की लत से कई लोगों का वैवाहिक जीवन बर्बाद हो जाता है और उजड़ भी जाता है|यहांतक कि उनके बच्चों का भी जीवन नष्ठ हो जाता है| शराब से दिल के दौरे, लिवर का बिगड़ जाना, नपुंसकता, मानसिक अस्थिरता इत्यादि होती हैं| यहांतक कि याददाश्त का खो जाना भी संभव है|

ट्रक ड्राइवर जब थक जाते हैं तब पी कर ट्रक चलाने लगते है और उस से कई भयंकर और जान लेवा अकस्मात  होते हैं| कई लोग समस्याओं का समाधान करने के लिए पीते है परंतु पीने से समस्याओं का  समाधान नहीं होता जब नशा उतरता है तब अधिक समस्याएँ सामने आजाती हैं|  राजकुमारी डायना की मृत्यु भी उनके शराबी ड्राइवर पॉल के किये कार अकस्मात में हुई थी|

सारांश में हमे शराब से दूर रहना चाहिए और हमारे स्वस्थ जीवन का आनंद हमारे साथ साथ हमारे परिवार जन और बच्चो को देना चाहिए|

(शब्द – 465)

Thank you very much. Please do visit and subscribe my following Blogs: -